Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 19, 2026

पूर्व सीएम हरीश रावत व नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने निकाली पदयात्रा


हरिद्वार। बढ़ती महंगाई बेरोजगारी और भ्रष्टाचार को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने हरिद्वार में पदयात्रा निकाली। भगत सिंह चौक से सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय तक निकाली गयी पदयात्रा में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री हरीश रावत का कहना है कि महंगाई, बेरोजगारी और उत्तराखंड में हो रहे भ्रष्टाचार को लेकर जनता में आक्रोश है। नशाखोरी को लेकर हरीश रावत ने कहा कि दूध पिलाने वाले कांग्रेस प्रत्याशी को नहीं जिताया। लेकिन जो शराब पिलाने वाला प्रत्याशी था उसको जीता दिया तो हरिद्वार नशे में अव्वल नहीं होगा तो किसमे होगा। हरिद्वार के नौजवानों के भविष्य को देखते हुए वे 6 घंटे की पदयात्रा करेंगे। शासन प्रशासन और कुछ प्रभावशाली लोग नशे की प्रवृत्ति को बढ़ावा दे रहे हैं। पदयात्रा के माध्यम से इसके खिलाफ हल्ला बोल होगा। नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने कहा कि बढ़ती महंगाई, भ्रष्टाचार और कानून व्यवस्था को लेकर सदन और सड़क तक कांग्रेस द्वारा आवाज उठाई जाएगी। कांग्रेस जनता की आवाज है और हमेशा ही जनता की लड़ाई लड़ती आई है। सरकार द्वारा वादा किया गया था कि 25 हजार से ज्यादा नौजवानों को नौकरियां दी जाएगी आज वो वादे पूरे होते दिखाई नहीं दे रहे हैं। इस दौरान विधायक रवि बहादुर, विधायक ममता राकेश, विधायक फुरकान, विधायक अनुपमा रावत, विधायक वीरेंद्र जाती, मुरली मनोहर, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष राव आफाक अली, मकबूल कुरैशी, नईम कुरैशी, मनीष कर्णवाल, रोशनलाल, संजय शर्मा, नितिन तेश्वर, गुलबहार खान, वीरेंद्र रावत, विपिन पेवल, वरूण बालियान, आशीष शिवपुरी, बलजीत चौधरी,रकित वालिया, अनिल भास्कर, पूर्व जिला पंचायत सदस्य रोशनलाल सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल रहे।

Advertisement