Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 20, 2026

शत-प्रतिशत सत्यापन करेगी पुलिस


बागेश्वर। पुलिस अधीक्षक अमित श्रीवास्तव ने कहा कि अपराध करने वालों पर शिकंजा कसा जाएगा। बाहर से आने वाले फेरीवालों को शतप्रतिशत सत्यापन होना जरूरी है। शराब पीकर और नाबालिग के वाहन चलाने पर सख्त कार्रवाई होगी। शुक्रवार को पुलिस लाइन पर एसपी ने अधिकारी और कर्मचारियों का सम्मेलन आयोजित किया गया। उन्हें आपदा प्रशिक्षण देने के निर्देश दिए। लंबित अभियोगों का तत्काल निस्तारण होगा। पंजीकृत अभियोग की गंभीरता को समझा जाए। 420 के मामले की गहनता से जांच करें। गुंडा, गैंगस्टार, सीआरपीसी, पुलिस एक्ट, एनपीडब्लू नोटिस की शतप्रतिशत तामिली होगी। पुलिस एप की शिकायतें समय से निस्तारित होंगी। थानों में वांछित अपराधियों की सूची भी अपडेट रखेंगे। चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने, नशेड़ियों का चिह्निकरण करने के लिए रात की गश्त बढ़ेगी। एसपी ने कहा कि सभी अधिकारी, कर्मचारी उत्तराखंड पुलिस एप डाउनलोड करने के लिए लोगों को जागरूक करेंगे। साइबर अपराध बढ़ रहे हैं। शिकायत पर तत्काल एफआइआर दर्ज होगी। इस दौरान सभी थाना प्रभारी आदि मौजूद थे।

Advertisement