Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 21, 2026

काशीपुर में दोहरा हत्याकांड, सिरफिरे युवक ने की मां-बेटी की हत्या


देहरादून। उत्तराखण्ड के ऊधमसिंह नगर जनपद से एक दोहरा हत्याकांड का मामला सामने आया है, जहां एक सिरफिरे ने धारदार हथियार से मां-बेटी की हत्या कर दी। दिन-दहाड़े हुए इस हत्याकांड से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार काशीपुर के अल्ली खां मोहल्ले में स्थानीय निवासी सलमान ने मौहल्ले निवासी ननिया (45) पत्नी रईस व उसकी बेटी शिबा (22) की धारदार हथियार से हत्या कर खुद पुलिस चौकी पहुंच गया।  जहां उसने मौजूद पुलिसकर्मियों से कहा कि मैंने मां और बेटी की गला रेतकर हत्या कर दी है। इतना सुनते ही चौकी में हड़कंप मच गया। पुलिसकर्मियों ने उसे हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि सलमान और शिबा का प्रेम-प्रसंग चल रहा था। लेकिन बीते कुछ दिनों से दोनों में अनबन थी। सलमान का कहना है कि शिबा ने उसको धोखा दिया है। इसलिए उसने दोनों को मौत के घाट उतार दिया।

Advertisement