Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 21, 2026

बागेश्वर में यह सितम्बर को लगेगा रोजगार मेला

बागेश्वर । 9 सितम्बर को जिला सेवायोजन कार्यालय, बागेश्वर में रोजगार मेले का आयोजन किया जायेगा। जिला सेवायोजन अधिकारी ने बताया कि जनपद के शिक्षित बेरोजगार अभ्यर्थियों जिनकी व्यावसायिक शैक्षिक योग्यता 10वीं, 12वीं, आई0टी0आई0 (फीटर, इलेक्टॉनिक्स, इलेक्ट्रिकल) तथा डिप्लोमा ( इलेक्टॉनिक्स, इलेक्ट्रिकल) है, हेतु प्रोडेक्शन टे्रनिज/ऑपरेटर/असम्बली डिपार्टमेंट/एस0एम0टी0 के पदों हेतु क्यूस कॉरपोरेशन प्राइवेट लिमिटेड नोएडा द्वारा साक्षात्कार के माध्यम से चयन किया जायेगा। चयनित अभ्यर्थियों को 9530/10483/11743 व ओवर टाईम एवं अन्य भत्ते शर्तानुसार प्रतिमाह वेतन/स्टाईफण्ड व अन्य भत्ते अनुमन्य होंगे। उन्होंने कहा कि इच्छुक अभ्यर्थी 09 सितम्बर को प्रात: 10.30 बजे जिला सेवायोजन कार्यालय बागेश्वर में अपने शैक्षिक योग्यता के समस्त मूल प्रमाण पत्रों की छाया प्रतियों व बायोडाटा के साथ साक्षात्कार में हिस्सा ले सकते है। अधिक जानकारी के लिए दूरभाष नंबर-7055775223, 05963220110 पर भी संपर्क कर सकते है।

Advertisement