Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 21, 2026

वन दरोगा भर्ती में नकल कराने वाले दो गिरफ्तार


देहरादून। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग भर्ती परीक्षा पेपर लीक मामले की जांच के साथ-साथ एसटीएफ ने कल 2021 साल हुई वन दारोगा भर्ती के मामले में भी कल देर शाम एक और मुकदमा दर्ज किया. जिसमें आज छात्रों के बयानों के आधार पर हरिद्वार के लक्सर और खानपुर से दो अभियुक्तों को गिरफ्तारकिया है. एसटीएफ का कहना है कि वन दरोगा भर्ती में जो मुकदमा दर्ज किया गया है, उसके आधार पर अभी और भी छात्रों से पूछताछ की होनी है. जैसे-जैसे नाम सामने आएंगे, उसी के आधार पर गिरफ्तारी भी होगी।  एसएसपी एसटीएफ़ अजय सिंह ने बताया कि रविन्द्र लक्सर और प्रशांत खानपुर गिरफ्तार किए गए हैं दोनों युवाओं से रुपए वसूल कर नकल के सौदागरों से मिलवा थे। नकल करने वाले चार ऐसे छात्र चिह्नित हुए हैं जिन्होंने इन्हें रुपये दिए थे वही परीक्षा केंद्रों पर भी जल्द कार्रवाई हो सकती है।

Advertisement