Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 20, 2026

कछुआ तस्करी मामले में दो वन्य जीव तस्कर दबोचे


हरिद्वार। थाना श्यामपुर पुलिस ने कछुआ तस्करी के मामले में फरार चल रहे दो वन्य जीव तस्करों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए वन्य जीव तस्कर सपेरा बस्ती घिस्सूपुरा थाना पथरी क्षेत्र के रहने वाले हैं। श्यामपुर थानाध्यक्ष विनोद थपलियाल ने बताया कि चार दिन पूर्व पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान बाईक पर तस्करी के लिए ले जाए जा रहे 16 जिंदा कछुए बरामद किए थे। इस दौरान बाईक सवार दो लोग पुलिस को देखकर बाईक छोड़कर फरार हो गए थे। पुलिस ने संरक्षित वन्य जीव संरक्षण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर बरामद कछुओं को वन विभाग को सौंप दिया था। बरामद मोटर साइकिल के आधार पर जांच पड़ताल के दौरान फोजी व प्रवीण उर्फ मोरा निवासी संपेरा बस्ती घिस्सूपुरा थाना पथरी के नाम प्रकाश में आए। दोनो घटना के बाद से लगातार फरार चल रहे थे। मंगलवार की रात पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली की दोनो वन्यजीव तस्कर जंगल के रास्ते बिजनौर भागने की फिराक में है। सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने वन विभाग श्यामपुर रेंज की टीम के साथ मंगलवार की रात्रि में दोनों को गिरफ्तार कर लिया।  पुलिस टीम में एसओ विनोद थपलियाल, एसआई चरणसिंह चौहान, कांस्टेबल अनिल व मनोज शामिल रहे।

Advertisement