Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 15, 2026

राजकीय ठेकेदार के दो हमलावर आरोपी गिरफ्तार


बागेश्वर। राजकीय ठेकेदार के साथ मारपीट करने और लूटपाट करने वाले दो आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ गए हैं, जबकि तीसरा अभी भी पुलिस की पहुंच से दूर है। तीनों घटना के बाद से फरार चल रहे थे। पुलिस अब दोनों ही आरोपियों को न्यायालय में पेश किया है। तीसरे की गिरफ्तारी के लिए दबिश जारी है। 15 दिन बाद पुलिस को सफलता मिली है। कोतवाल जगदीश ढकरियाल ने बताया कि 30 अगस्त को पीड़ित नवीन परिहार पुत्र अमर सिंह परिहार निवासी कठायतबाड़ा ने पुलिस को तहरीर सौंपी थी कि उसके साथ विनोद साही व अन्य साथियों ने उसके साथ 29 अगस्त की रात उन पर जानलेवा हमला किया। इनता ही नहीं वह लाइसेंसी पिस्टल व नगदी लूट कर भाग गए। इसके बाद पुलिस ने आईपीसी की धारा 323/324/394 में मामला दर्ज किया। 13 सितंबर को बागेश्वर कोतवाली व एसओजी की टीम ने आरोपी 34 वर्षीय विनोद साही पुत्र रतन सिंह निवासी गोलना कपकोट तथा 21 वर्षीय देवेंद्र रावत उर्फ रोहित रावत निवासी ब्लॉक, कठायतबाड़ा को ग्राम धारी के पास से गिरफ्तार किया गया। आरोपी घटना के बाद से ही फरार चल रहे थे। दोनों को बुधवार को न्यायालय में पेश किया गया। न्यायालय के आदेश के बाद दोनों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। मामले में तीसरा आरोपी खुशिया उर्फ कुशिया निवासी हरसील कपकोट अभी फरार चल रहा है। पुलिस गिरफ्तारी को दबिश दे रही है। पकड़ने वाली टीम में निरीक्षक इंद्रजीत, एसओजी प्रभारी एसआई कुंदन रौतेला, कांस्टेबल मनोज देवड़ी, रमेश गड़िया, राजेश भट्ट, संतोष राठौर, राजेंद्र कुमार शामिल हैं।

Advertisement