Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 19, 2026

यूकेएसएसएससी पेपर लीक का मास्टरमाइंड मूसा, योगेश्वर राव गिरफ्तार


देहरादून। यूपी एसटीएफ ने यूकेएसएसएससी पेपर लीक मामले में मास्टरमाइंड सादिक मूसा और योगेश्वर राव को लखनऊ से गिरफ्तार किया है।  पूरे मामले में एसटीएफ ने अब तक 41 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। पूरे मामले में फरार चल रहे सैय्यद सादिक मूसा पर दो लाख और योगेश्वर राव ने एक लाख का इनाम घोषित किया था। यूपी एसटीएफ की टीम ने दोनों आरोपियों को लखनऊ के विभूतिखंड से गिरफ्तार किया है।
गौर हो कि बीती 24 जुलाई को उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग में फर्जीवाड़े को लेकर बड़ा खुलासा हुआ था। इस मामले में उत्तराखंड एसटीएफ की टीम 41 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। जिनमें परीक्षा करवाने वाली कंपनी के टेक्निकल स्टाफ, आयोग के होमगार्ड, कोचिंग संचालक, कुछ मुन्नाभाई, सचिवालय में तैनात अपर सचिव, जखोल जिला पंचायत सदस्य हाकम सिंह समेत कई लोग शामिल हैं।

Advertisement