March 7, 2026

अपनी आपत्तियां यहाँ करे दर्ज : डीएम

बागेश्वर । जिलाधिकारी रीना जोशी ने बताया कि विकास खण्ड गरूड़ के ग्राम पंचायत/राजस्व ग्रामों के नगर क्षेत्र में पूर्ण/आंशिक विलय की स्थिति में प्रभावित ग्राम पंचायत, क्षेत्र पंचायत तथा जिला पंचायत के प्रादेशिक निर्वाचन क्षेत्र को पुर्नगठित/पुर्नव्यवस्थित प्रस्ताव का विवरण निर्धारित प्रारूप में तैयार कर जनमानस के लिए अंतिम प्रकाशन किया जा रहा है। प्रभावित ग्राम पंचायत, क्षेत्र पंचायत तथा जिला पंचायत के प्रादेशिक निर्वाचन क्षेत्र के पुर्नगठित/पुर्नव्यवस्थित की अनन्तिम सूची विकास खण्ड गरूड़, बागेश्वर, जिला पंचायत कार्यालय, विकास भवन, जिलाधिकारी कार्यालय के सूचना पटों पर चस्पा किया गया है। जिलाधिकारी ने कहा यदि किसी व्यक्ति को कोर्इ आपत्ति हो तो वह दिनांक 22 सितम्बर, 2022 सायं तक, जिलाधिकारी कार्यालय, जिला पंचायत, जिला पंचायत राज कार्यालय एवं संबंधित विकास खण्ड कार्यालय में लिखित रूप में आपत्ति प्रस्तुत कर सकते है। इसके उपरांत किसी भी प्रकार की आपत्ति पर विचार नहीं किया जायेगा। उन्होंने कहा कि पुर्नगठन/पुर्नव्यवस्थित प्रस्तावों पर आपत्तियॉ 22 सितम्बर सायं 05:00 बजे तक तथा प्राप्त आपत्तियों का निस्तारण 24 सितम्बर को किया जायेगा व 25 सितम्बर को अन्तिम प्रकाशन किया जायेगा।