Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 19, 2026

मोशन के लिए एलटी शिक्षकों का 15 दिन का अल्टीमेटम


देहरादून। दो साल से प्रवक्ता कैडर में प्रमोशन कर इंतजार कर रहे एलटी शिक्षकों का गुस्सा बढ़ने लगा। सोमवार को एलटी शिक्षकों ने गांधी पार्क में धरना दिया और 15 दिन में निर्णय न होने पर बेमियादी आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी। दूसरी तरफ, शिक्षा विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार सीनियरटी के विवाद में कुछ शिक्षकों ने हाईकोर्ट में रिट दायर की है। न्यायिक विचाराधीन होने की वजह से प्रमोशन की प्रक्रिया पर निर्णय नहीं लिया जा सका है। एल टी से प्रवक्ता पद पर पदोन्नति संघर्ष समिति के सदस्य सुबह गांधी पार्क में एकत्र हुए और धरना दिया। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि एलटी शिक्षक पिछले कई साल से प्रमोशन के लिए संघर्ष कर रहे हैं। इस साल जून-जुलाई में सत्याग्रह के दौरान शिक्षा मंत्री ने शीघ्र प्रमोशन करने का आश्वासन दिया था। आज इतने समय बाद भी कोई कार्यवाही नहीं हुई। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय किया गया कि यदि 15 दिन के अंदर डीपीसी की प्रक्रिया पूरी नहीं होती तो एलटी शिक्षक आंदोलन छेड़ देंगे। बैठक में समिति केअध्यक्ष केसर सिंह रावत, संयोजक मंडल के सदस्य दिवाकर पैन्यूली डॉ. बुद्धि प्रसाद भट्ट, मीरा बिष्ट, सुभाष झिल्डियाल, मक्खन लाल, प्रदीप बहुगुणा, आभा थपलियाल, उमेद सिंह, अंजू श्रीवास्तव, गणेश प्रसाद, राजेंद्र चौधरी, अनिल बलूनी, बलवंत सिंह असवाल, अर्जुन पंवार, गुरदेव सिंह, विनोद मल, एचएस बिष्ट, प्रमोद सिंह, सुरेश सिंह, मुकेश कुमार, सोहनलाल, देवेंद्र सिंह, कमल किशोर, विनोद जोशी आदि शामिल रहे।

Advertisement