Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 19, 2026

अंकिता के हत्यारों को फांसी की सजा की मांग को लेकर आप का प्रदर्शन


देहरादून। अंकिता भंडारी हत्याकांड में हत्यारों को फांसी की मांग और परिवार को मुआवजे समेत एक सदस्य को नौकरी देने की मांग को लेकर आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को डीएम कार्यालय पर प्रदर्शन किया। आप महिला विंग की ओर से आयोजित धरना प्रदर्शन में प्रदेश उपाध्यक्ष उमा सिसोदिया, प्रवक्ता गढ़वाल मंडल रविंद्र आनंद ने कहा कि आरोपियों के खिलाफ समय रहते कार्रवाई नहीं की गई। लोगों में इसे लेकर गुस्सा है। आरोपियों का मामला फास्ट ट्रैक में चलाकर सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए। फांसी से कम सजा नहीं हो, इससे अन्य लोगों को सबक मिलेगा। इस दौरान महिला विंग कार्यकारी अध्यक्ष राधा सिंह, कमलेश रमन, सीमा कश्यप जिला प्रवक्ता जय प्रकाश राणा, जिलाध्यक्ष मोनिका जयसवाल, नीना कांत, बबली, उर्मिला नफीस बानो, राजीव तोमर, सोनिया, कामिनी, कुंता, सारिका, रंजना आदि मौजूद रहे।

Advertisement