बागेश्वर में पर्यटन विभाग का 5 दिवसीय राफ्टिंग प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू
बागेश्वर । पर्यटन विकास विभाग द्वारा चालू वित्तीय वर्ष में साहसिक पर्यटन कार्यक्रम के अंतर्गत 05 दिवसीय (द्वितीय) राफ्टिंग प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ बुधवार को मुख्य विकास अधिकारी संजय सिंह द्वारा अग्निकुण्ड में किया। उन्होंने कहा कि जननपद में साहसिक खेलों की काफी संभावना हैं। उन्होंने जनपद में साहसिक खेल एवं पर्यटन क्षेत्र में नये-नये स्थलों को विकसित कियें जाने की बात कही। उन्होंने कहा कि साहसिक खेलों से हमारा आत्म विश्वास के साथ ही कठिनार्इयों से लडने की क्षमता बढती है। उन्होंने प्रशिक्षण प्राप्त कर रहें छात्र-छात्राओं को शुभकामाना दी।
इस मौके पर जिला पर्यटन विकास अधिकारी कीर्ति आर्या ने बताया कि विकासखंड बागेश्वर के 07, कपकोट 18 तथा गरूड़ के 15 छात्र/छात्राओं द्वारा प्रशिक्षण प्राप्त किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि प्रत्येक वर्ष जिला योजना के अंतर्गत जनपद में साहसिक खेलों का प्रशिक्षण का प्रशिक्षण समय-समय पर कराया जाता है।
राफ्टिंग प्रशिक्षण का संचालन केएमवीएन द्वारा किया जा रहा है। प्रबंधक दिनेश गुरूरानी द्वारा विस्तार से छात्र/छात्राओं को राफ्टिंग से संबंधित जानकारियां दी।
इस दौरान राफ्टिंग गाइड राजेन्द्र सिंह, पदम सिंह, भूपेन्द्र सिंह, विनोद धामी, मनोहर सिंह ऐरी, सहायक गाइड दीपक बिष्ट, कपिल ऐरी, वेद प्रकाश भट्ट, प्रबंधक साहसिक प्रबंधन केएमवीएन रमेश सिंह कपकोटी, पर्यटन विभाग के सुन्दर सिंह बोरा व हरीश जोशी मौजद रहे ।
