June 29, 2026

प्रत्याशी ने लगाया मतगणना में गड़बड़ी कर हराने का आरोप


हरिद्वार। जनपद में पंचायत चुनाव की मतगणना के बाद आरोप प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है। भगवानपुर की सिकरोढ़ा जिला पंचायत सीट से बसपा समर्थित प्रत्याशी दानिश्ता खातून ने प्रशासन पर सरकार के दबाव में पंचायत चुनाव में गड़बड़ी कराने और भाजपा प्रत्याशी को जिताने का आरोप लगाया है। प्रैस क्लब में प्रैसवार्ता करते हुए दानिश्ता ने आरोप लगाया कि मतगणना पूरी होने के बाद अधिकारियों ने पहले उन्हें विजयी घोषित कर दिया। लेकिन बाद में बीजेपी प्रत्याशी की जीत की घोषणा कर दी। उनके न चाहने पर भी रिकाउंटिंग कराई गई और वोटो की हेरफेर कर उनको हरा दिया गया। दानिश्ता ने आरोप लगाया कि शिकायत करने के बावजूद प्रशासन उनकी बात नहीं सुन रहा है। इसलिए न्याय पाने के लिए अब को न्यायालय में वाद दायर करेंगी। प्रैसवार्ता में अजीम कुरैशी, वसीम कुरैशी, राव सदाकत, एडवोकेट तनवीर अंसारी, राव जफर, कय्यूम सलमानी ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की।