February 14, 2026

60 पव्वे अंग्रेजी शराब के साथ एक गिरफ्तार


बागेश्वर। कांडा थाना पुलिस ने 60 पव्वे अंग्रेजी शराब के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। उसके खिलाफ 60 आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार की शाम पुलिस क्षेत्र में शांति व्यवस्था को लेकर गश्त कर रही थी। इसी दौरान चंदपुर से 10 मीटर कांडा के पास वाहनों की चेकिंग की गई। चेकिंग के दौरान ललित सिंह धपोला पुत्र लक्ष्मण सिंह निवासी धपोली हाल सखोला की स्कूटी संख्या यूके-02 ए-8299 से 60 पव्वे अंग्रेजी शराब बरामद की गई। उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। थानाध्यक्ष मनवर सिंह ने बताया कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।

You may have missed