September 4, 2026

पुलिस ने वनविभाग को सौंपा दुर्लभ प्रजाति का उल्लू

अल्मोड़ा ( आखरीआंख समाचार )  जिला नियन्त्रण कक्ष पुलिस कार्यालय अल्मोड़ा के परिसर में एक दुर्लभ प्रजाति का उल्लू बीमार अवस्था में दिखाई दिया। उल्लू के उपचार एवं सरक्षण हेतु डीएफओ अल्मोड़ा को सूचना प्रदान की गयीै इसके उपरान्त वन विभाग के वन बीट अधिकारी भुवन लाल टम्टा व विक्की कुमार को दुलर्भ प्रजाति के उल्लू के उपचार/संरक्षण करने हेतु प्रदान किया गया। दुलर्भ प्रजाति के उल्लू को देखने का कौतुहल बना रहा।

वनविभाग ने इस नेक कार्य हेतू पुलिस के इस कदम की काफी सराहना की है।

You may have missed