Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 19, 2026

यूकेएसएसएससी मामले में नौ अभियुक्तों को जमानत में सरकार की भूमिका संदिग्ध : आप


देहरादून।  आज आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता एवं गढ़वाल मीडिया प्रभारी रविंद्र सिंह आनंद ने यूकेएसएसएससी मामले में नौ अभियुक्तों को जमानत मिलने पर सरकार को ही कटघरे में खड़ा कर दिया है उन्होंने स्पष्ट कहा कि इस पूरे मामले में भाजपा सरकार की भूमिका संदिग्ध है और सरकारी तंत्र के ठीक ढंग से पैरवी ना करने के चलते ही 9 लोगों को इस संगीन जुर्म में जमानत मिली जोकि शर्मनाक है। उन्होंने आगे कहा कि क्योंकि भाजपा सरकार एवं संगठन के दर्जनों कार्यकर्ता एवं नेता इस पूरे मामले में संलिप्त हैं इसलिए सरकार ने कार्यवाही के नाम पर सिर्फ दिखावा करते हुए मामले को रफा-दफा किया और अब पैरवी में ढील देकर के अपने लोगों को बचाने का काम भाजपा की सरकार कर रही है जो कि उत्तराखंड के लिए काला टीका है उन्होंने कहा गौरतलब है की भाजपा सरकार द्वारा वाही वाही लूटने के लिए एवं मुख्यमंत्री धामी ने बिना तैयारी के जल्दबाजी करते हुए केवल दिखाने के लिए लोगों को गिरफ्तार करवाया और अब सबूतों के अभाव में ऐसे लोगों को जमानत पर बचाया जा रहा है। उन्होंने कहा यह पूरा खेल सिर्फ सस्ती लोकप्रियता हासिल करने का था उन्होंने कहा कि उत्तराखंड का युवा धामी सरकार को इस मामले में कभी माफ नहीं करेगा और जब जब उत्तराखंड की बात आएगी तब तब यूके एसएसएससी एक काले अध्याय की तरह याद किया जाएगा।

Advertisement