Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 13, 2026

दुःखद :गरुड़ में बाइक पिकअप भिड़ंत मे एक की मौत एक घायल

बागेश्वर गरुड़ । कल तहसीलदार गरुड़ से प्राप्त सूचना के अनुसार दिनांक 05.11.2022 की रात्रि लगभग 8:30 बजे दो बाइक सवार गरुड़ से बैजनाथ आते वक़्त टीट बाज़ार के पास एक पिकउप गाड़ी से टकरा गई। जिससे बाइक सवार श्री राजेन्द्र सिंह उम्र 42 वर्ष निवासी ग्राम मालदे गरुड़ की मृत्यु हो गयी है। जिनका पंचनामा की कार्यवाही नियमित पुलिस द्वारा की जा रही है। तथा दूसरा व्यक्ति भुवन चंद्र उम्र 50 वर्ष निवासी ग्राम गड़शेर , गरुड़ गंभीर रूप से घायल हो गए। जिस सी0एच0सी बैजनाथ में प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल बागेश्वर को रेफर किया गया है।

Advertisement