March 27, 2026

बागेश्वर साईबर सैल ने ठगी के शिकार 2 व्यक्तियों के खाते में रिफंड किये 25000



बागेश्वर । पुलिस अधीक्षक बागेश्वर श्री हिमांशु कुमार वर्मा ने वर्तमान समय में बढ़ते साईबर क्राइम/ऑनलाईन धोखाधड़ी के अपराधों की रोकथाम व उनमें त्वरित कार्यवाही हेतु साईबर सैल एवं समस्त थाना प्रभारियों को साइबर अपराधों से सम्बन्धित शिकायतों में त्वरित कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है। जिस क्रम में श्री अंकित कंडारी, पुलिस उपाधीक्षक ऑपरेशन के पर्यवेक्षण में गठित साइबर क्राइम सैल द्वारा साइबर अपराध के प्रकरणों में प्रभावी कार्यवाही की जा रही है, जिस क्रम में :-
01. दिनांक 10.11.2022 को श्री राजेश बोरा पुत्र श्री धरम सिंह निवासी -दियोनाई थाना बैजनाथ जनपद बागेश्वर द्वारा प्रार्थना पत्र दिया कि अज्ञात द्वारा उनकी क्रेडिट कार्ड की जानकारी लेकर , क्रेडिट कार्ड से रू0 25,394 /- आहरित किये जाने सम्बन्धित प्रार्थना पत्र में साइबर सेल द्वारा तत्काल आवश्यक तकनीकी जानकारी ज्ञात कर संबंधित बैंक /ई-कॉमर्स कम्पनियों के नोडल अधिकारियो से पत्राचार कर उक्त धनराशि (25394) में से 15000/- आवेदक के खाते में रिफंड करा दिये गये है, शेष धनराशि मे अग्रिम कार्यवाही प्रचलित है।

2. दिनांक 4.07.2022 को आवेदिका दीपा चौबे पुत्री नन्दा बल्लभ निवासी -छाती पो0- उडेरा थाना कोतवाली बागेश्वर द्वारा साइबर सैल बागेश्वर को प्रार्थना पत्र दिया गया कि अज्ञात द्वारा धोखे से उनके गूगल-पे में लिंक भेजा गया जिसे क्लिक करते ही मेरे बैक खाते से रू0 10,000/- की राशि आहरित हो गये है, प्रकरण में साइबर सैल बागेश्वर द्वारा आवश्यक तकनीकी जानकारी प्राप्त कर आवेदिका के खाते में पूर्ण धनराशि – रू0 10,000/-रिफंड करा दिए गए हैं। अपने बैक खाते में धोखे से आहरित धनराशि वापस पाकर उपरोक्त द्वारा बागेश्वर पुलिस का आभार व्यक्त किया गया।

       पुलिस ने आम- जनमानस से अपील  की है किसी भी प्रकार का साइबर अपराध घटित होने पर इसकी शिकायत तत्काल टोल फ्री नंबर - 1930, नजदीकी थाना / साइबर सैल में दर्ज करें।