Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 14, 2026

न्यायालय को उपलब्ध कराये जाएंगे दस्तावेज : बसंती देव


बागेश्वर। जिला पंचायत अध्यक्ष बसंती देव ने कहा कि जिला पंचायत में विपक्षी सदस्यों ने अपना आंदोलन समाप्त कर दिया है। उनके द्वारा बार-बार बजट आंवटन में विसंगतियों का उल्लेख किया जा रहा है वह निराधार है। अब मामला न्यायालय में है। न्यायालय द्वारा उनसे जो भी दस्तावेज मांगे जाएंगे वह उन्हें उपलब्ध कराएंगे। विपक्षी झूठ के सहारे चल रहा है जो लंबे समय तक नहीं चल पाएगा। अध्यक्ष ने रविवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा है कि पूर्व जिपं अध्यक्ष हरीश ऐठानी क्या चाह रहे हैं यदि वह अपने पूर्व अनुभवों का सुझाव लिखित में देते तो अच्छा होता। उनकी कथनी और करनी में अंतर है। उनके द्वारा समिति के गठन का विरोध किया गया, लेकिन इनके पिछले पाच सालों में दिनांक 18 सितंबर 2021 के जिला पंचयत की सामान्य बैठक में प्रस्ताव संख्या आठ पर कहा कि समितियों में संशोधन का प्रावधान नहीं है। इसलिए दो विपक्ष सदस्यों को समिति में रखा जाए। इसके बाद सदन द्वारा सर्वसम्मति से रेखा देवी को निर्माण समिति व रूपा कोरंगा को नियोजन व विकास समिति में रखा गया। इसके अलावा बार-बार विवेकाधीन कोष को समाप्त करने का उल्लेख किया जा रहा था। इसके बाद उन्होंने विवेकाधीन कोष को समाप्त कर दिया गया। कार्ययोजना नियोजन समिति के सम्मुख प्रस्तुत करने के लिए पत्राचार व दूरभाष से संपर्क किया गया। सिर्फ रेखा देवी द्वारा ही कार्ययोजना दी गई। अन्य आठ सदस्यों ने कार्ययोजना देने से इन्कार कर दिया। विपक्ष का उद्देश्य मात्र विकास में अवरोध पैदा करना है। उन्हें विकास से कोई लेना-देना नहीं है। उन्होंने जिला पंचायत उपाध्यक्ष नवीन परिहार द्वारा मानहानि की बात की जा रही है। उनके द्वारा उन पर क्रूट रचना का अरोप लगाया जा रहा है। यदि वह सही थे तो उच्च न्यायालयम में इस बिंदु को रखते। इनके सारे आरोप बेबुनियाद हैं। न्यायालय के अनुपालन में जो भी दस्तावेज हमसे मांगे जाएंगे उपलब्ध कराए जाएंगे।

Advertisement