Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026

कांग्रेस का सरकार के खिलाफ हल्ला बोल, सचिवालय कूच


देहरादून। महिला उत्पीड़न, भ्रष्टाचार समेत विभिन्न मुद्दों पर कांग्रेस ने सरकार के खिलाफ हल्ला बोल दिया है। सोमवार को हजारों की संख्या में कार्यकर्ता दून में जुटे हैं और सचिवालय कूच कर रहे हैं। पूर्व नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह के आह्वान पर प्रदेशभर से आए कार्यकर्ता सोमवार को रेंजर्स ग्राउंड में जुटे है। यहां आयोजित सभा में प्रीतम सिंह कहा कि सरकार अंकिता भंडारी केस को कमजोर कर रही है, युवा बेरोजगारी से त्रस्त हो चुका है। प्रदेश की कानून व्यवस्था फेल हो चुकी है। महंगाई से आम आदमी का परिवार चलना भी मुश्किल हो गया है। यहां सभा के बाद कॉंग्रेस कार्यकर्ताओं जुलूस लेकर सचिवालय के लिए बढ़ गए हैं। पूर्व मंत्री यशपाल आर्य, विक्रम सिंह नेगी, तिलकराज बेहड, डा. हरक सिंह रावत, ममता राकेश, सूर्यकांत धस्माना, विजयपाल, मदन सिंह, महेंद्र पाल, आदेश चौहान, दिनेश अग्रवाल, डा. जीतराम, भुवन कापडी, सुमित ह्दयेश, गोपाल सिंह राणा, लालचंद शर्मा, महेश जोशी समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद है।

Advertisement