Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 18, 2026

बागेश्वर पुलिस ने 5.47 ग्राम स्मैक के साथ किये 2 गिरफ्तार


बागेश्वर । मा0 मुख्यमन्त्री उत्तराखण्ड सरकार द्वारा वर्ष 2025 तक उत्तराखण्ड प्रदेश को नशामुक्त उत्तराखण्ड बनाये जाने हेतु दिये गये निर्देशों के क्रम में जनपद बागेश्वर में श्री हिमांशु कुमार वर्मा पुलिस अधीक्षक बागेश्वर के निर्देशानुसार क्षेत्राधिकारी बागेश्वर/ कपकोट/ऑपरेशन के पर्यवेक्षण में चलाए जा रहे चैकिंग अभियान के दौरान दिनांक: 03.12.22 को थाना कोतवाली क्षेत्रान्तर्गत SOG/ कोतवाली पुलिस टीम द्वारा 02 अभियुक्तों- 1️⃣- सुभाष कनौली पुत्र प्रताप सिंह कनौली , उम्र-20 वर्ष लगभग निवासी ग्राम- सूरजकुंड, कठायत बाड़ा थाना व जिला बागेश्वर तथा 02️⃣- हिमांशु सिंह, पुत्र भरत सिंह , उम्र 21 वर्ष, निवासी डिग्री काॅलेज गेट के पास कठायतबाड़ा थाना जिला बागेश्वर के कब्जे से 05.47ग्राम स्मैक बरामद कर गिरफ्तार किया गया ।

उक्त सम्बन्ध में थाना कोतवाली में मुकदमा FIR no 97/2022 अंतर्गत धारा 8/21/27 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत किया गया। 

पुलिस टीम में उ0नि0श्री खुशवंत सिंह कोतवाली बागेश्व- आरक्षी आनंद सिं- आरक्षी प्रकाश जोश, आरक्षी संतोष सिंह शामिल रहे ।

Advertisement