April 19, 2026

बड़ी खबर : मुख्यमंत्री ने पहली बार डेड दर्जन कार्यकर्ताओं को बाटे दायित्व

 

देहरादून ( आखरीआंख समाचार ) आज मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने डेढ़ दर्जन से ज्यादा लोगों को दायित्व बाटे है।

सूत्रों के अनुसार भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट और मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत की बैठक के बाद डेढ़ दर्जन से ज्यादा लोगों को  दायित्व बाटने का आज फैसला लिया गया।

प्रमुख दायित्व धारियों में  गजर्ज बिष्ट , नरेश बंसल, शमीम आलम, मोहन थपलियाल, शमशेर सत्याल, डाक्टर आर. के. जैन , महावीर रांगड़, विजय बड़थ्वाल , केदार जोशी , डाक्टर विनोद आर्य समेत डेढ़ दर्जन लोगों  के नाम शामिल है।

मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत ने  आज  दायित्व बाटे है। प्रमुख आयोगों मैं रिक्त पदों में दी गई भाजपा कार्यकर्ताओं और नेताओं को इनमे जगह दी गई है।

एक लंबे अरसे से पार्टी के कुछ नेता इस विषय मे समय 2 पर पार्टी में इससे सम्बंधित मामले उठाते रहे है

सङ्गठन सूत्रों के अनुसार जल्द ही दायित्व धारियों की दूसरी सूची भी सरकार जारी करेगी ।

You may have missed