Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 20, 2026

छात्रों की प्रगति पर ऑनलाइन नजर रखेगा शिक्षा विभाग  

 
देहरादून। विद्यालयी शिक्षा विभाग अब प्रत्येक छात्र की मासिक प्रगति ऑनलाइन नजर रखेगा। इसके लिए एजुकेशन पोर्टल पर नया सॉफ्टवेयर शुरू कर दिया गया है। इसी के साथ प्रत्येक छात्र का पोर्टल पर पंजीकरण अनिवार्य कर दिया है। शिक्षा महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने बुधवार को नए सॉफ्टवेयर का शुभारंभ किया। तिवारी ने बताया कि यह सॉफ्टवेर प्रत्येक छात्र की अकादमिक उपलब्धि को ट्रैक करेगा। इसी आधार पर शिक्षकों और विभागीय अधिकारियों की जवाबदेही सुनिश्चित की जाएगी। इससे छात्र – छात्राओं की वास्तविक संख्या का भी प्रत्येक माह पता चल सकेगा। नए सॉफ्टवेयर के बाद शिक्षकों को मासिक परीक्षा संबंधी प्रपत्रों को भरने से भी छुटकारा मिलेगा। इस सॉफ्टवेर में एक बार छात्र का विवरण भरने के बाद सत्र के अन्य महीनों में केवल अंकों की प्रविष्टि ही करनी होगी। मासिक परीक्षा प्रभारी डॉ अंकित जोशी ने बताया कि अब विद्यालयी शिक्षा के प्रत्येक छात्र को एजुकेशन पोर्टल पर रजिस्टर करना अनिवार्य हो जाएगा। यह सॉफ्टवेर मासिक परीक्षा के आधार पर राज्य की शिक्षा व्यवस्था का विश्लेषण कर विभिन्न प्रकार की रिपोर्ट जारी करेगा। इस मौके पर एनआईसी, सॉफ्टवेर डेवलपर रवि प्रभाकर, पोर्टल प्रभारी मुकेश बहुगुणा, एमआईएस अधिकारी चंद्र मोहन शर्मा उपस्थित रहे।

Advertisement