Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 20, 2026

गोलीकांड का फरार इनामी बदमाश गिरफ्तार  

 
हरिद्वार। प्रेमनगर आश्रम के पास अक्तूबर में हुए गोलीकांड में फरार चल रहे पांच हजार के इनामी बदमाश को ज्वालापुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को जेल भेज दिया गया है। पुलिस के मुताबिक बीते अक्तूबर माह में पीठ बाजार ‌ज्वालापुर निवासी आयुष भारद्वाज को प्रेमनगर आश्रम के बाहर गोली मार घायल कर दिया गया था। जांच में सामने आया था कि आयुष का मध्य हरिद्वार निवासी युवती से प्रेम प्रसंग था। ब्रेकअप होने के बाद उसने पूर्व प्रेमिका से अपनी उधार दी हुई रकम वापस मांगी थी। जिस पर युवती के मेरठ निवासी प्रेमी अभिषेक ने अपने पांच साथियों के साथ हमला कर दिया था। आयुष के पेट में गोली लगी थी। पुलिस ने इस मामले में शाहनवाज उर्फ बिल्ला समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया था। इंस्पेक्टर आरके सकलानी ने फरार चल रहे चौथे आरोपी अरुण उर्फ चिंटू निवासी ग्राम छिलोरा थाना भावनपुर जनपद मेरठ उत्तर प्रदेश को सीतापुर फाटक से गिरफ्तार कर लिया गया।

Advertisement