Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 15, 2026

उत्तरायणी वालीबॉल प्रतियोगिता में इंजीनियर्स कंट्रक्शन उपविजेता जय गोलू रवाईखाल को हरा बनी चैंपियन

 बागेश्वर । उत्तरायणी मेले में आयेाजित वालीबॉल प्रतियोगिता का खिताफ इंजीनियर्स कंट्रक्शन के नाम हुआ। इंजीनियर्स कंट्रक्शन ने उपविजेता टीम जय गोलू रवाईखाल को 25-21, 25-21 तथा 25-14 सीधे सैटों में हराकर खिलाफ अपने नाम किया। इससे  पूर्व जिलाधिकारी ने टीमों के खिलाडियों से परिचय प्राप्त कर खेल प्रारंभ किया। 

विजेता व उपविजेता टीमों को जिलाधिकारी अनुराधा पाल, अध्यक्ष नगर पालिका सुरेश खेतवाल व उपजिलाधिकारी हरगिरि ने शील्ड व नकद धनराशि देकर पुरस्कृत किया। विजेता टीम को 15 तथा उपविजेता को 10 हजार की नकद धनराशि दी गयी। टूर्नामेंट में 17 टीमों द्वारा प्रतिभाग किया गया। 

इस अवसर पर सभासद प्रेम सिंह हडरिया, कैलाश राम, नवीन चन्द्र, खेल अधिकारी सीएल वर्मा, नरेन्द्र सिंह खेतवाल दीपक खेतवाल, जयंत भाकुनी समेत आफिशियल गोविन्द सिह मटियानी मनमोहन उप्रेती, जीवन चन्द्र पांडे, अर्जुन धपोला, संजय वर्मा, कविता खेतवाल, रितिक, मनोज काण्डपाल आदि मौजूद थे।

Advertisement