Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 24, 2026

फेसबुक पर युवती से छेड़छाड़ में एक गिरफ्तार

अल्मोड़ा  ( आखरीआंख समाचार ) Oफेसबुक पर एक युवती को अपनी फेसबुक आईडी का कवर फोटो बनाकर काफी समय से पीछा करने व बारकृबार फोन करने तथा अश्लील मैसेज भेजने पर एक युवक अल्मोड़ा पुलिस ने शुक्रवार को एसएसजे परिसार से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार युवती ने कोतवाली अल्मोड़ा में 16 मई को धारा 509 भादवि0 व 66/66सी आईटीएक्ट का अभियोग बनाम पुष्कर सिंह रावत के विरुद्ध पंजीकृत कराया था। अभियोग की सफल विवेचना प्रभारी निरीक्षक कोतवाली अल्मोड़ा अरुण कुमार वर्मा ने कर अभियुक्त पुष्कर सिंह रावत पुत्र नंदन सिंह रावत निवासी ग्राम कुज्याड़ी पो- ज्योली जनपद अल्मोड़ा को शुक्रवार को एसएसजे परिसर से गिरफ्तार किया है। प्रभारी निरीक्षक अल्मोड़ा ने बताया की पुष्कर सिंह की गिरफ्तारी के लिए मेरे द्वारा उसके फोन नंबर को ट्रैस करने के बाद जीरकपुर पंजाब, रुद्रपुर में अभियुक्त की तलाश की गई। जिसके पश्चात वर्तमान में अल्मोड़ा में ही रहते पाये जाने की जानकारी के बाद उसे गिरफ्तार किया गया है।

Advertisement