Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 14, 2026

व्यापारियों का अहित नहीं होने देगा नगर व्यापार मंडल


बागेश्वर। नगर व्यापार मंडल इकाई की रविवार को बागनाथ मंदिर परिसर में बैठक आयोजित की गई। इसमें लंबित मांगों पर चर्चा की गई। वक्ताओं ने कहा कि संगठन व्यापारी हित में लगातार काम कर रहा है और आगे भी करता रहेगा। मेले के दौरान झूला पुल बंद किए जाने पर व्यापारियों ने नाराजगी जताई। अब पुल को खोल दिया गया है। व्यापारियों ने संगठन की मजबूती पर बल दिया। इस मौके पर अध्यक्ष कवि जोशी, सचिव पुष्कर किरमोलिया, उपाध्यक्ष इंदू चौधरी, हेम जोशी, राहुल साह, महिपाल भरड़ा, अनिल कार्की, किसन सोनी आदि मौजूद रहे।

Advertisement