Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 21, 2026

सोमवती अमावस्या पर श्रद्धालुओं ने लगायी आस्था डुबकी  

 
हरिद्वार। सोमवती अमावस्या पर अलग-अलग राज्यों से आए लाखों श्रद्धालुओं ने हरकी पैड़ी पहुंचकर गंगा स्नान कर पूजा-अर्चना की। श्रद्धालुओं के लिए प्रशासन की ओर से चाक-चौबंद व्यवस्था की गई थी। सोमवार सुबह सूर्योदय से पहले ही हरकी पैड़ी पर गंगा स्नान करने वाले श्रद्धालुओं का तांता लग गया। सोमवती स्नान को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारी पूरी की हुई थी। हरिद्वार को पांच सुपर जोन, 39 सेक्टरों में विभाजित कर हरिद्वार में भारी वाहनों का प्रवेश पर रोक लगा रखी थी। पुलिस-प्रशासन की ओर से चप्पे-चप्पे पर सुरक्षाकर्मी मौजूद रहे। सुबह पांच बजे से ही श्रद्धालुओं ने हरकी पैड़ी समेत अन्य घाटों सुभाष घाट, बिरला घाट, वीआईपी घाट, गणेश घाट, सर्वानंद घाट आदि घाटों पर गंगा मैया की जय के उद्घोष के साथ आस्था की डुबकी लगाई। पूजा-अर्चना कर दान कर पुण्य अर्जित किया। हरकी पैड़ी घाट पर स्नान करने पहुंचे लाखों की संख्या में श्रद्धालुओं के चलते बाजार में भी रौनक देखने को मिली।

Advertisement