Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026

सीओ ने जांची कांडा थाने की व्यवस्था


बागेश्वर।  कपकोट के पुलिस उपाधीक्षक शिवराज सिंह राणा ने बुधवार को कांडा थाने की व्यवस्था देखी। इस दौरान उन्होंने आपदा से संबंधित उपकरणों को देखा। कार्यालय के रजिस्ट्रर आदि का अवलोकन किया। पुलिस कर्मियों को क्षेत्र के लोगों के पुलिस एप तथा आपातकालीन नंबरों को लेकर जागरूकता कार्यक्रम चलाने के निर्देश दिए। इस दौरान थानाध्यक्ष मनवर सिंह आदि मौजूद रहे। इसके बाद उन्होंने व्यापारियों के साथ बैठक की। इस मौके पर व्यापार मंडल अध्यक्ष धीरज गड़िया, भगवान भंडारी, राजेंद्र प्रसाद, हयात धपोला, महेश पंत, अशोक जोशी, मनीष कांडपाल, पवन कुमार मौजूद रहे।

Advertisement