Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 18, 2026

एयरटेल ने हरिद्वार में लांच की फाइव जी प्लस सेवा


हरिद्वार। भारती एयरटेल कंपनी ने हरिद्वार में अत्याधुनिक फाइव जी प्लस सेवा लांच की है। एयरटेल की फाइव जी सेवाएं पहले से देहरादून में उपलब्ध है। बुधवार को सेवा लांच के मौके पर भारती एयरटेल उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के सीईओ सोवन मुखर्जी ने कहा कि देहरादून के बाद अब हरिद्वार में एयरटेल फाइव जी प्लस के लांच की घोषणा करते हुए बहुत खुशी हो रही है। दोनों शहरों में एयरटेल के ग्राहक मौजूदा फोर जी स्पीड से 20-30 गुना अधिक तक की गति के साथ एक अल्ट्राफास्ट नेटवर्क का उपयोग कर सकते हैं।

Advertisement