Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026

रानीखेत की वरिष्ठ भाजपा नेत्री बनी बागेश्वर जिला प्रभारी


अल्मोड़ा।  भाजपा महिला मोर्चा की तरफ से राज्य के सभी जिलों के प्रभारियों की घोषणा कर दी गई है। प्रदेश प्रभारी कुलदीप कुमार की सहमति पर अध्यक्ष आशा नौटियाल ने रानीखेत की वरिष्ठ नेत्री विमला रावत को बागेश्वर का प्रभारी नियुक्त किया है। अब तक वह प्रदेश मीडिया सह प्रभारी के साथ चंपावत जनपद का प्रभार संभाल रही थीं। जिला पंचायत सदस्य रही विमला रावत इससे पूर्व अल्मोड़ा भाजपा की जिला मंत्री, महिला मोर्चा की रानीखेत जिलाध्यक्ष अध्यक्ष, जिला पंचायत सदस्य और 2022 में सल्ट विधानसभा उपचुनाव प्रभारी आदि दायित्व निभा चुकी हैं। प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य दीप भगत, पूर्व जिलाध्यक्ष मदन सिंह मेहरा, कैंट बोर्ड के नामित सदस्य मोहन नेगी, पूर्व जिला महामंत्री प्रेम शर्मा, जिला उपाध्यक्ष विमल भट्ट, मंत्री दीप्ति बिष्ट, नगर अध्यक्ष मनीष चौधरी, मोर्चा नगर अध्यक्ष सरिता पांडे, राजेंद्र जसवाल, ललित मेहरा, सुनीता डाबर, सभासद उमा रावत, माया बिष्ट, भावना पालीवाल, बबीता, माया नैनवाल, विनोद भार्गव, चंपा भगत, अनु सोनकर, मीना वर्मा, उमेश अग्रवाल आदि ने उन्हें शुभकामनाएं दी हैं।

Advertisement