Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026

मुख्य शिक्षा अधिकारी अल्मोड़ा को निलंबित करने की मांग


हल्द्वानी। स्कूली बच्चों को एबीवीपी के सम्मेलन में भेजने का आदेश देने वाले अधिकारी को निलंबित करने की मांग की गई है। भाकपा (माले) के जिला सचिव डॉ. कैलाश पांडे ने मीडिया को जारी बयान में कहा कि अधिकारी ने अपने पद का दुरुपयोग और राज्य कर्मचारी आचरण नियमावली का उल्लंघन किया है। इसलिए पद पर बने रहने का अधिकार नहीं है। एक अधिकारी का किसी संगठन के लिए भीड़ जमा करने का काम करना संदिग्ध है। पद पर रहते हुए खास विचारधारा के लिए काम करने की जांच की जाए। मांग की गई कि जांच पूरी होते तक अधिकारी को निलंबित किया जाए।

Advertisement