स्कील विकास पर दें विशेष ध्यान: डीएम
बागेश्वर कौसानी । डीएम अनुराधा पाल ने कहा कि बच्चों की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ ही मॉरल और स्कील विकास पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। तांकि बच्चों में देश समाज के लिए सेवाभाव पैदा हो सके। वह केंद्रीय विद्यालय कौसानी प्रबंधन समिति की आयोजित बैठक की अध्यक्षता कर रही थीं।
डीएम ने कहा कि स्कूल में पेयजल दूर की जाएगी। फील्ड, शैड निर्माण का प्रस्ताव लोनिवि बनाएगा। हेल्थ कैंप और बच्चों की हाइजीन के बारे में नियमित जानकारी ली जाएगी। काउंसलिंग और विधिक साक्षरता शिविर लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने बच्चों को शैक्षणिक भ्रमण के साथ ही आंगनबाडी, प्राथमिक विद्यालयों, जिला कार्यालयों का टूर कराने को भी कहा। ताकि छात्र-छात्राएं बाहरी वातावरण एवं कार्यो से भिज्ञ हो सकें। प्रभारी प्रधानाचार्य मीना सुयाल ने वार्षिक प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की। बताया कि विद्यालय में 505 छात्र-छात्राएं हैं। जिसमें 307 छात्र और 188 छात्राएं है। प्रवेश के लिए आनलाइन पोर्टल है। ओपन जिम स्थापित करने की स्वीकृति मांगी। जिस पर समिति ने सहमति व्यक्त की। यहां एसडीएम राजकुमार पांडे, जिला विकास अधिकारी संगीता आर्या, ईई लोनिवि राजकुमार, सदस्य केके तिवारी, अवद्येश कुमार, नुपुर सचदेवा, किशन सिंह राणा, डॉ. ताहिल सलीम, नीमा सुयाल, मोहित कौशल, वीके सिंह आदि थे।
