Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 19, 2026

गरुड़ में कांग्रेस नेता की दुकान में चोरों ने की सेंधमारी, घटना सीसीटीवी में कैद


बागेश्वर। बैजनाथ पुलिस क्षेत्र के अंतर्गत टीट बाजार स्थित कांग्रेस नेता की पतंजलि सामग्री की दुकान में गुरुवार की रात एक चोर से सेंधमारी की। उसने दुकान से 20 हजार की नगदी समेत सामान पार कर लिया। चोरी की पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। दुकान स्वामी की सूचना पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। मालूम हो कि कांग्रेस नेता व बीसूका के पूर्व उपाध्यक्ष भुवन पाठक की टीट बाजार में पतंजलि सामग्री की दुकान है। गुरुवार की शाम दुकान का सेल्समैन देवेंद्र सिंह दुकान बंद कर अपने घर चला गया। शुक्रवार की सुबह जब वह दुकान खोलने पहुंचा तो शटर के ताले टूटे थे। अंदर जाकर देखा तो सामान व गल्ले में रखी 20 हजार की धनराशि भी गायब थी। उसने घटना की जानकारी दुकान स्वामी व पुलिस को दी। दुकान स्वामी इन दिनों बाहर हैं। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। सीसीटीवी फुटेज में शटर का ताला तोड़ने से लेकर सामान चोरी करने की घटना उसमें कैद है। सेल्समैन ने बताया कि गल्ले में बिक्री की 20 हजार की धनराशि भी रखी थी। उसे भी चोर उड़ा ले गए। पुलिस ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज खंगाल लिए हैं। जल्द आरोपी सलाखों के पीछे होगा।

Advertisement