Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 19, 2026

हरीश रावत बोले आई एम गन्ना मेन..


ऋषिकेश। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि भाजपा सरकार किसान विरोधी है। उन्होंने गन्ना मूल्य नहीं बढ़ाए जाने को लेकर सरकार पर हमला भी बोला। शुक्रवार को देहरादून से हरिद्वार जाते समय पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत डोईवाला के जीवनवाला में गन्ने के रस की ठेली पर रुके। उन्होंने वीडियो बनाते हुए कहा कि आई एम गन्ना मेन। उन्होंने कहा कि वर्तमान भाजपा सरकार ने गन्ना किसानों की उपेक्षा की है। कांग्रेस की सरकार आयेगी तो गन्ने का खरीद मूल्य के साथ-साथ गन्ने से बनने वाले बहुत सारे पदार्थों जिसमें गुड़ से लेकर के रस निकालने वाली चरखी तक सम्मिलित हैं, को लेकर हम गन्ना स्टार्टअप प्रोत्साहन नीति बनाएंगे। कहा कि गन्ना हमारे लिए बहुत लाभकारी है, इसके रस से लीवर की बीमारियां दूर होती है। देहरादून, हरिद्वार, ऊधमसिंह नगर के किसानों के लिए गन्ना एक ताकत है, जिससे वह अपनी आजीविका चलाते हैं। उन्होंने गन्ने का जूस पिलाने वाले व्यक्ति को थैंक यू कहा

Advertisement