May 7, 2026

शाहनवाज खान बने इंजीनियर संघ अध्यक्ष


बागेश्वर। डिप्लोमा इंजीनियर संघ के चुनाव संपन्न हो गए है। जिसमे शाहनवाज खान को अध्यक्ष व उत्तम सिंह को महासचिव चुना गया। इस अवसर पर नव निर्वाचित कार्यकारिणी ने संगठन की मजबूती एवं कमर्चारियों की समस्याओं के निदान के लिए कार्य करने का आह्वान किया। स्थानीय होटल में आयोजित बैठक में डिप्लोमा इंजीनियर संघ के प्रान्तीय अध्यक्ष सुरेश जोशी के देखरेख में संघ की नई कार्यकारिणी की रूपरेखा रखी गयी। जिसमें जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसमें विपिन कुमार सैनी को उपाध्यक्ष, भूपेंद्र कुमार रवि वित्त सचिव चुना गया। निर्वाचित प्रतिनिधियों को पद व गोपनीयता की शपथ दिलायी गयी। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने संगठन की मजबूती एवं कर्मचारियों की समस्याओं के निराकरण को अपनी प्राथमिकता बताते हुए। सभी को साथ लेकर कार्य करने की बात कही। इस अवसर पर चितरंजन जोशी, धीरज कुमार, राकेश कुमार, रिषभ साह, दरवान फर्स्वाण, महेश पन्त, लक्ष्मण राम, अनिल तड़ागी, आदि मोजूद थे।

You may have missed