March 13, 2026

इस वर्ष कौसानी न जाकर गरुड़ में धूमधाम से मनाई जाएगी पन्त जयंती


बागेश्वर गरुड़ । आज गरुड़ क्षेत्र के समाज समाजसेवीयो व साहित्यकारों की एक बैठक प्रशिद्ध समाजसेवक श्री भैरवनाथ टम्टा के आवास पर आयोजित की गई ।
बैठक में उपस्थित सभी ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि इस वर्ष आगामी 20 मई को छायावाद के प्रमुख स्तम्भ , पद्मभूषण महाकवि सुमित्रा नन्दन पन्त की जयंती को विगत वर्षों की भांति कौसानी न जाकर गरुड़ में ही भब्य तरीके से मनाई जाएगी ।
तय किया गया कि महाविद्यालय गागरीगोल
के प्राचार्य से अनुमति मिलने के पश्चात बाहर के साहित्यकारों कपिलेश भोज , दिवा भट्ट व ड़ा देव् सिंह पोखरिया को भी आमंत्रित किया जाएगा।
महाविद्यालय में छात्रों के बीच चित्र कला, निबंध व भाषण प्रतियोगिता भी आयोजित की जाएगी।
सभी साहित्यकारों ने हाल ही मैं बैजनाथ में आयोजित किताब कौथिक में स्थानीय साहित्यकारों को उचित स्थान न दिए जाने पर भी अपनी नाराजी जताई।
रमेश ब्रजवासी ने कहा कि कुमाउनी में कौथिक के स्थान पर कौतिक कहा जाता हैं । साथ ही अल्मोड़ा द्वारा कौसानी में आयोजित पंत जयंती कार्यक्रम में यहाँ के स्थानीय साहित्यकारों को हर वर्ष नजरअंदाज किये जाने पर उन्होंने आज फैसला लिया कि इस वर्ष गरुड़ से कोई भी साहित्यकार 20 मई को कौसानी नही जाएगा।
बैठक में सुप्रसिद्ध कुमाउनी साहित्यकार श्री गोपाल दत्त भट्ट, मोहन जोशी, प्रेमा भट्ट ,रतन सिंह किरमोलिया, चन्द्र शेखर बड़सीला, रमेश पांडे, जीवन दोसाद,नन्दन सिंह अलमिया, सन्तोष तिवारी, मेघ सिंह कोश्यारी, गणेश उपाध्याय, रमेश कांडपाल
आर एल आर्य गिरीश अधिकारी अर्जुन राणा व सुंदर बरौलिया सहित अनेक लोग शामिल रहे।
बैठक की अध्यक्षता भैरवनाथ टम्टा व संचालन रतन सिंह किरमोलिया द्वारा किया गया।