Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026

विधायक पांडे ने मोबाइल सीएससी का किया शुभारंभ


रुद्रपुर। विधायक अरविंद पांडे ने गूलरभोज आवास स्थित कैंप कार्यालय में मोबाइल सीएससी का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने लोगों की समस्याएं भी सुनीं। गुरुवार को सीएससी के शुभारंभ कार्यक्रम के दौरान विधायक पांडे ने कहा कि उत्तराखंड सरकार आम जनमानस की सुख-सुविधा के लिए प्रत्यनशील है। मोबाइल सीएससी खुलने से गदरपुर विधानसभा क्षेत्र की जनता को अपने कागजात बनवाने के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। सेंटर में ई-रिक्शा चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस का नि:शुल्क रजिस्ट्रेशन किया जाएगा। इस दौरान उन्होंने लोगों की समस्याओं को सुना और अधिकारियों को निस्तारण के निर्देश दिए।

Advertisement