बागेश्वर पुलिस ने पड़ोसियों के साथ गाली-गलौज,जान से मारने की धमकी देने वाले को किया गिरफ्तार
बागेश्वर । कल अमर राम पुत्र रमी राम निवासी-भनार थाना-कपकोट, जिला-बागेश्वर द्वारा थाना कपकोट में एक तहरीर दी गई, जिसमें उनके द्वारा बताया गया कि भूपाल राम पुत्र हर राम निवासी-
भनार, तोक धारकुड़ा तह0कपकोट जिला-बागेश्वर द्वारा वादी और पड़ोसियों के साथ गाली गलौज, हाथ में पत्थर व धारदार हथियार लेकर जान से मारने की धमकी देने संबंधि प्रार्थना पत्र दिया गया।
उक्त तहरीर के आधार पर भूपाल राम पुत्र हर राम निवासी-भनार, तोक धारकुड़ा तह0कपकोट जिला-बागेश्वर के विरुद्व थाना कपकोट में दिनांकः 15-05-23 को मु0अ0स0 19/2023 धारा 504/506/427/336भा0द0वि0 का अभियोग पंजीकृत किया गया था। उक्त आरोपी को थाना कपकोट पुलिस ने 15.05.23 को समय 20.25 बजे शामा बैंड कपकोट से गिरफ्तार किया गया।
पुलिस टीम में .ASI ह्रदयेश परिहार, जीवन गिरी व पूरन राम मीडिया सैल शामिल हुये ।
