बैजनाथ पुलिस ने अवैध रूप से शराब पिलाने पर 1 व्यक्ति को किया गिरफ्तार
बागेश्वर गरुड़ । पुलिस अधीक्षक, श्री हिमांशु कुमार वर्मा बागेश्वर द्वारा युवाओं में बढ़ते हुए नशे की प्रवृत्ति पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने एवं अवैध शराब/मादक पदार्थों की बिक्री/तस्करी करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध नशा मुक्त भारत अभियान के तहत समस्त थाना प्रभारियों व प्रभारी एस0ओ0जी0 बागेश्वर को अभियान चलाकर कड़ी कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है।
उक्त क्रम में दिनांक: 19-06-23 को बैजनाथ पुलिस टीम द्वारा थाना क्षेत्रान्तर्गत शान्ति व्यवस्था/अवैध मादक पदार्थों की चैकिंग/होटल ढाबा चैकिंग के दौरान अभियुक्त तारा सिंह रावत पुत्र शेर सिंह रावत, निवासी- कुलाऊ थाना बैजनाथ, जिला बागेश्वर, उम्र- 38 वर्ष को ग्राम घेटी के पास स्थित अपनी दुकान पर बिना लाईसेन्स शराब पिलाते हुए गिरफ्तार गिया गया। मौके पर अभियुक्त के कब्जे से 1 बोतल भरी व 1 बोतल अधभरी BERMUDA XXX CARI BBEAN RUM 2 गिलास 01 प्लास्टिक पानी की बोतल बरामद हुए। जिस आधार पर अभियुक्त उपरोक्त के विरुद्ध थाना बैजनाथ में मु0FIR No 17/2023 धारा 60(1)/21 आबकारी अधिनियम पंजीकृत किया गया ।
पुलिस टीम में मनोज देवड़ी ,राजेश भट्ट , सुरेंद्र कुमारमीडिया सैल शाम हुये ।
