Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 20, 2026

अल्मोड़ा में खाई में गिरकर कार दुर्घटनाग्रस्त, चालक की मौत


अल्मोड़ा। नगर के समीप धारानौला से थोड़ा आगे फलसीमा के पास एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई। मंगलवार सुबह 11 बजे के करीब फलसीमा के पास वैगनआर कार UK01C-4290 गहरी गहरी खाई में गिरकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई जिसमें सुनील आर्या(40 वर्ष) की मौत हो गई। जिला नियंत्रण कक्ष अल्मोड़ा में डायल 112 के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि एक कार फलसीमा, अल्मोड़ा के पास खाई में गिर गई है। सूचना पर पुलिस, प्रशासन, फायर यूनिट, एसडीआरएफ व एसएसबी की टीमें तत्काल मौके पर पहुंची। टीमों द्वारा खाई में उतरकर तत्काल रेस्क्यू कार्य प्रारम्भ करते हुए गंभीर रुप से घायल अवस्था में मिले वाहन चालक सुनील आर्या पुत्र प्रेम राम आर्या निवासी उडयारी हवालबाग, अल्मोड़ा को स्ट्रेचर के माध्यम से सड़क मार्ग पर लाया गया तथा एम्बुलेंस के माध्यम से उपचार हेतु बेस चिकित्सालय अल्मोड़ा भिजवाया गया। घटना की घायल व्यक्ति के परिजनों को भी सूचना दी गई। गंभीर रुप से घायल वाहन चालक सुनील आर्या के बेस अस्पताल अल्मोड़ा पहुँचने पर चिकित्सकों द्वारा सुनील आर्या को मृत घोषित किया गया। मृतक सुनील आर्या हवालबाग के रहने वाले थे और वर्तमान में अल्मोड़ा में रहते थे। सुनील आर्या बाड़ी बगीचा पवार मार्केट में प्रधानमंत्री कौशल विकास केंद्र का संचालन करते थे। मृतक का एक 4 साल का बेटा है और एक 4 माह की बेटी है। रेस्क्यू कार्य के दौरान कार में अन्य कोई सवार नहीं मिला। वाहन में अन्य सवार यात्रियों के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त नही होने के कारण घटनास्थल पर मौजूद पुलिस टीमों द्वारा घटनास्थल के आस-पास के क्षेत्र में छानबीन की जा रही है।

Advertisement