May 4, 2026

बिना लायसेंस दुकान में शराब पिलाने पर एक गिरफ्तार

बागेश्वर । नशा मुक्त भारत पखवाड़ा” अभियान के तहत श्रीमान पुलिस अधीक्षक, बागेश्वर श्री हिमांशु कुमार वर्मा के आदेशानुसार व पुलिस उपाधीक्षक श्री अंकित कंडारी व पुलिस उपाधीक्षक कपकोट श्री शिवराज सिंह राणा के पर्यवेक्षण में जनपद में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी व बिक्री पर अंकुश लगाये जाने हेतु लगातार गहन चैकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में दिनांक 22.06.2023 को थाना कपकोट पुलिस द्वारा थाना क्षेत्रान्तर्गत कानून एवं शांति व्यवस्था डयूटी के दौरान दान सिंह पुत्र दीवान सिंह निवासी ग्राम – हरसिला, थाना कपकोट, जिला बागेश्वर को अपनी परचून की दुकान में अवैध शराब की बिक्री करते हुए 10 बोतल भरी हुई तथा एक बोतल अधभरी अवैध अंग्रेजी शराब बरमूडा XXX रम के साथ गिरफ्तार किया गया। जिस संबंध में थाने पर एफ आई आर नंबर 25/ 2023 धारा 60/21आबकारी अधिनियम का अभियोग पंजीकृत किया गया।