Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 20, 2026

जिला किसान संगठन की नहरों में पानी चलाने की मांग


बागेश्वर। जिला किसान संगठन ने कत्यूर घाटी की नहरों में पानी चलाए जाने की मांग की है। इस संबंध में संगठन ने जिलाधिकारी को ज्ञापन भेजा है। जिलाधिकारी को भेजे ज्ञापन में जिला किसान संगठन के अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद कत्यूरी ने कहा है कि लंबे समय से कत्यूर घाटी में बारिश नहीं हुई है। रोपाई का सीजन शुरू हो गया है। काश्तकारों की धान की नर्सरी सूख रही है। लेकिन नहरों में पानी नहीं है। उन्होेंने कहा है कि कत्यूरी राजवंश की प्रमुख बयालीसेरा नहर हरगेड़ी तोक में सड़क निर्माण के चलते बंद है। चार साल से सिंचाई विभाग इस नहर में पानी नहीं चला पाया है। जिससे काश्तकारों के सामने सिंचाई का गंभीर संकट खड़ा हो गया है। काश्तकार जल पंप किराये पर लेकर जैसे-तैसे धान की नर्सरी बचाने में जुटे हैं। उन्होंने डीएम से सिंचाई विभाग के अधिकारियों को निर्देश देकर शीघ्र नहरों में पानी चलाए जाने की मांग की है।

Advertisement