Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 23, 2026

शराब की ओवर रेटिंग पर कार्रवाई की मांग


चमोली। स्थानीय लोगों ने आबकारी विभाग पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। नगर निवासी गिरीश सेमवाल ने कहा कि आबकारी विभाग की लापरवाही के चलते नगर की सरकारी अंग्रेजी शराब की दुकान में खुले आम ओवर रेटिंग का खेल चल रहा है। जिससे सरकार को लाखों के राजस्व के नुकसान के साथ ही उपभोक्ताओं की जेब भी काटी जा रही है। सेमवाल ने बताया दुकान संचालक 20 से 50 रुपये तक ओवरेटिंग कर रहे हैं। जिसका बिल भी नहीं दे रहे हैं। उन्होंने आबकारी विभाग से कार्रवाई की मांग की है।

Advertisement