खबर का असर : गरुड़ बनतोली की रेखा को अमेरिका से मिली सहायता
बागेश्वर गरुड़ । बागेश्वर जिले के गरुड़ विकास खण्ड की बनतोली गाँव निवासी बिधवा रेखा कांडपाल जिसके मकान की छत विगत माह आधी तूफान में उड़ गई थी और उस खबर को आपके लोकप्रिय समाचार पत्र आखरीआंख ने प्रमुखता से प्रकाशित किया था।
इस खबर को अमेरिका के एक व्यवसायी कृष थापर की लड़की डॉक्टर ज्योत्सना थापर ने पढ़कर आज रेखा कांडपाल को उसके मकान की छत की मरम्मत हेतू 15 हजार 500 की सहायता राशि अमेरिका से भेजी हैं।
डॉ ज्योत्सना थापर संयुक्त राज्य अमेरिका में एक प्रसिद्ध सर्जन और मेडिकल बुक्स की लेखिका हैं। वह लगभग 10 वर्षों से जरूरतमंद महिलाओं की मदद कर रही हैं ।और उन्होंने केदारनाथ आपदा में एक बड़ी भूमिका निभाई है।
केदारनाथ आपदा में उनके द्वारा अनेक आपदा प्रभावितों को पक्के घर बनाकर दिए गए । और इस आपदा में हुए अनाथ बच्चों के लिए उन्होंने न केवल रहने खाने का इंतजाम किया बरन उनकी सम्पूर्ण पठन पाठन की भी उचित व्यवस्था अपनी तरफ से मुहैया करवाई। उनके इस पुण्य कार्यो की उस समय सारे उत्तराखंड ने बहुत तारीफ की थी।
आखरीआंख समाचार का उस समय भी यह सौभाग्य रहा कि इस महान समाजसेवी को उसके द्वारा अनेक आपदा प्रभावितों व अनाथ बच्चों की सूची अमेरिका उपलब्ध कराई।
यहाँ आपको यह भी बता दे कि डॉक्टर थापर ने यह धनराशि एक माह पहले की मनी ग्राम से भेज दी थी लेकिन पंजाब नेशनल बैंक बागेश्वर के एक ब्रांच मैनेजर द्वारा उचित सहयोग न करने के कारण यह वापस हो गया था । जिसे दुबारा आखरीआंख ने अपने खाते में मंगवाया था। रेखा के एक क्षेत्रीय बैंक में खाता होने के कारण यह अंतरराष्ट्रीय राशि उसमे नही भेजी जा रही थी।
वर्तमान में भी डॉ ज्योत्सना थापर गरीब महिलाओं व बच्चों को समय 2 पर हर सम्भव मदद करती रहती हैं।
आज अमेरिका से डॉक्टर ज्योत्स्ना थापर द्वारा भेजी गई इस नकद धनराशि को आखरीआंख संपादक अर्जुन राणा ने क्षेत्र के अनेक जनप्रतिनिधियों के साथ रेखा कांडपाल को दिया। इस नकद धनराशि को पाकर रेखा ने कहा किआखरीआंख की इस खबर के बाद उनके लिए साक्षात भगवान द्वारा यह धनराशि भेजी गई हैं। और वह आजीवन डॉ ज्योत्सना थापर का यह उपकार नही भूला सकेगीं।
इस अवसर पर ग्राम प्रधान राजेंद्र किरमोलिया, दीवान सिंह , दुलाप सिंह बोरा उमेद सिंह आदि सभी सामाजिक कार्यकर्ताओं ने डॉ ज्योत्सना की इस मदद के लिए उन्हें धन्यवाद दिया ।
