March 8, 2026

वीआईपी सिक्योरिटी कोर्स में अल्मोड़ा पुलिस के जवान ने बेस्ट फाईरर का खिताब जीता


अल्मोड़ा। अभिसूचना एवं सुरक्षा मुख्यालय उत्तराखण्ड देहरादून में 24 जुलाई से 16 अगस्त 2023 तक आयोजित वीआईपी सिक्योरिटी कोर्स में पुलिस कार्यालय अल्मोड़ा में नियुक्त कांस्टेबल लक्ष्मण सिंह कोरंगा द्वारा प्रतिभाग किया गया था। कांस्टेबल लक्ष्मण सिंह कोरंगा द्वारा कोर्स के दौरान आयोजित फायरिंग कम्पटिशन में बेस्ट फाईरर का अवार्ड जीतकर अल्मोड़ा पुलिस का नाम रोशन किया गया। शनिवार को रामचन्द्र राजगुरु, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा कांस्टेबल लक्ष्मण सिंह कोरंगा को बेस्ट फाईरर का अवार्ड जीतने पर बधाई देते हुए उनकी पीठ थपथपाकर उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी गयी।