Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 20, 2026

फटाफट निपटा लें जरूरी काम, अक्टूबर में इतने दिन बंद रहेंगे बैंक; देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट


नई दिल्ली ।  अक्टूबर का महीना आने वाला है। इस दौरान कई त्योहारों के चलते 16 दिन बैंक बंद रहेंगे। यदि आप बैंक के जरूरी काम निपटाने का प्लान बना रहे हैं तो उससे पहले आपको अक्टूबर महीने में पडऩे वाली हॉलीडेज के बारे में जरूर पता कर लेना चाहिए।
रिजर्व बैंक की गाइडलाइंस के मुताबिक, राज्य विशेष के आधार पर सभी पब्लिक हॉलीडेज और कुछ रीजनल हॉलीडेज पर बैंक बंद रहेंगे। रीजनल हॉलीडेज राज्य सरकार द्वारा तय की जाती हैं। भारतीय रिजर्व बैंक की हॉलीडेज की सूची के अनुसार, अगले महीने कुल 15 दिनों से अधिक हॉलीडेज होंगी। इसमें शनिवार और रविवार की हॉलीडेज भी शामिल हैं। दरअसल, अक्टूबर महीने में पांच रविवार पड़ रहे हैं। इसके साथ ही दूसरे और चौथे शनिवार को भी बैंक की छुट्टी रहती है यानी पूरे देश में ये सात हॉलीडेज तय हैं।
अक्टूबर में इस दिन बंद रहेंगे बैंक
2 अक्टूबर 2023, सोमवार, महात्मा गांधी जयंती
12 अक्टूबर 2023, रविवार- नरक चतुर्दशी (कई राज्यों में मनाई जाती है)
14 अक्टूबर 2023, दूसरा शनिवार, महालया (मुख्य रूप से कर्नाटक, ओडिशा, त्रिपुरा और पश्चिम बंगाल में)
15 अक्टूबर 2023, रविवार- घटस्थापना (कई राज्यों में मनाया जाता है)
15 अक्टूबर 2023, रविवार- महाराजा अग्रसेन जयंती (पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और राजस्थान)
18 अक्टूबर 2023, बुधवार- कटि बिहू (असम)
19 अक्टूबर 2023, मंगलवार- संवत्सरी महोत्सव (गुजरात)
21 अक्टूबर 2023, शनिवार- दुर्गा पूजा (महा सप्तमी)
22 अक्टूबर 2023, रविवार- महा अष्टमी (भारत भर के कई राज्य)
23 अक्टूबर 2023, सोमवार- महानवमी/आयुध पूजा
24 अक्टूबर 2023, मंगलवार- दशहरा/विजयादशमी)/दुर्गा पूजा
25 अक्टूबर 2023, बुधवार, दुर्गा पूजा (दसई)
26 अक्टूबर 2023, गुरुवार, दुर्गा पूजा (दसई)/परिग्रहण दिवस
27 अक्टूबर 2023, शुक्रवार, दुर्गा पूजा (दसई)
28 अक्टूबर 2023- चौथा शनिवार, लक्ष्मी पूजा, परगट दिवस
31 अक्टूबर 2023, मंगलवार, सरदार वल्लभभाई पटेल का जन्मदिन

Advertisement