Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 20, 2026

नवजात के साथ लापता महिला को किया सकुशल बरामद


अल्मोड़ा । बीती 6 अक्टूबर 2023 को थाना लमगड़ा क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी के एक माह के नवजात पुत्र सहित गुमशुदा होने की सूचना थाना लमगड़ा में दी गई थी। एसएसपी रामचंद्र राजगुरु के निर्देश पर क्षेत्राधिकारी अल्मोड़ा विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण में अल्मोड़ा पुलिस की ऑपरेशन स्माइल टीम द्वारा जांच पड़ताल कर व क्षेत्र में लोगों से जानकारी जुटाकर रविवार को गुमशुदा महिला को नवजात सहित कसार देवी क्षेत्र अल्मोड़ा से सकुशल बरामद किया गया और पति-पत्नी की काउंसलिंग की गई, दोनों को आपसी मतभेदों को भुलाकर साथ रहने के लिए कहा गया। यहाँ ऑपरेशन स्माइल टीम में हैड कांस्टेबल अनिल कुमार, कांस्टेबल सुरेश गिरी, कांस्टेबल बालम सिंह, महिला कांस्टेबल मोनिका जोशी शामिल रहे।

Advertisement