Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 14, 2026

बागेश्वर में युवक पांच दिन से लापता, गुमशुदगी दर्ज


बागेश्वर।  कोतवाली पुलिस क्षेत्र के अंतर्गत एक युवक पांच दिन से लापता है। परेशान परिजनों ने उसकी पुलिस में गुमशुदगी दर्ज कराई है। पुलिस से खोजबीन में मदद की मांग की है। चौगांवछीना ग्राम पंचायत के घटगाड़ निवासी भूपाल सिंह मेहता ने पुलिस को प्राथमिकी दी। कहा कि उनका पुत्र 38 वर्षीय राजेंद्र सिंह मेहता बीते आठ अक्टूबर को घर से सुबह आठ बजे निकला। वह घर नहीं लौटा है। उसकी काफी खोजबीन की गई। रिश्तेदार आदि के यहां भी गए, लेकिन उसका पता नहीं चल रहा है। वह इसबीच मानसिक रूप से परेशान चल रहा है। उसका चिकित्सकीय उपचार चल रहा है। पांच दिन के बाद घर नहीं लौटने पर किसी अनहोनी की आशंका भी सता रही है। उसकी माता, पत्नी और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। उन्होंने पुलिस से उसकी खोजबीन में मदद करने की मांग की है। इधर, प्रभारी कोतवाल खष्टी बिष्ट ने कहा कि सभी थाना क्षेत्रों को अलर्ट किया गया है। गुमशुदा की खोजबीन प्रारंभ कर दी गई है।

Advertisement