Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 20, 2026

कांग्रेस नारसन से रुड़की तक 16 को निकालेगी किसान सम्मान ट्रैक्टर यात्रा: रावत


रुड़की ।    पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि खेत और खेतवाला दोनों ही सरकार की उपेक्षा के शिकार हैं। कांग्रेस लगातार इस मुद्दे को उठा रही है और संघर्ष कर रही है। कहा कि दो माह से किसान रुड़की में धरने पर बैठे हैं लेकिन सरकार उनकी नहीं सुन रही है। कहा कि कायदे से किसी मंत्री या अधिकारी को उनकी समस्या सुननी चाहिए थी लेकिन किसान विरोधी सरकार ने ऐसा नहीं किया। उन्होंने एक होटल में पत्रकारों से ये बात कही। कहा कि अगर कांग्रेस पार्टी धरने पर बैठी होती तो एक बार के लिए सरकार नहीं भी आती। क्योंकि इस समय हम विपक्ष में बैठे हैं। लेकिन अन्नदाताओं के साथ ऐसा नहीं करनी चाहिए। उन्होंने किसानों से संबंधित पुरानी पांच मांगों को फिर से दोहराया। कहा कि कांग्रेस 16 अक्टूबर को नारसन से रुड़की तक किसान सम्मान ट्रैक्टर यात्रा निकालेगी।

Advertisement